लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, मंडी में कई इलाकों में बाढ़, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: July 29, 2025 15:27 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, 20 से अधिक वाहन मलबे में दब गए और कई घरों में पानी भर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, मंडी में कई इलाकों में बाढ़, देखें वीडियो

Cloud burst in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, 20 से अधिक वाहन मलबे में दब गए और कई घरों में पानी भर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बारिश इतनी तेज थी कि शहर से गुजरने वाले नालों में तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में बहकर आया मलबा करीब पांच किलोमीटर के इलाके में फैल गया। इसके कारण जेल रोड, सैनी मोहल्ला और जोनल अस्पताल का इलाका सबसे अधिक प्रभावित हुआ। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीन लोगों की मौत हो गई, एक घायल हैं और एक महिला लापता है।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और लगभग 15-20 लोगों को बचा लिया गया है।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘चार माइल’, ‘नौ माइल’ और दवाड़ा के पास सड़क बह गई जिससे इन हिस्सों में राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इस हालिया आपदा ने मंडी जिले के लोगों व प्रशासन की मुसीबतें और बढ़ा दी है। करीब एक माह पहले 30 जून और एक जुलाई की मध्यरात मूसलधार बारिश के कारण सराज, नाचन, धर्मपुर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों में 15 लोगों की जान चली गई थी।

इस बीच, लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने पुराने कांगड़ा घाट पर शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया है और राज्य के कई हिस्सों से पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग स्थानीय कार्यालय ने अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा, मंगलवार को चंबा, शिमला और सिरमौर जिलों में और बुधवार को ऊना, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos