लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाया गया : खट्टर

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:54 IST

Open in App

करनाल (हरियाणा), चार अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाने सहित राज्य में उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की रविवार को घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सफाई कर्मियों का वेतन 12,500 रुपये से बढ़ा कर 14,000 रुपये प्रति माह किया गया है, जबकि शहरी इलाकों में इसे 15,000 रुपये बढ़ा कर 16,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवेज की सफाई करने वालों को अब 10,000 रुपये प्रति माह की बजाय 12,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने करनाल में सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन में ये घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और गुड़गांव में सीवेज की सफाई के लिए नयी प्रौद्योगिकी अपनाई गई है।

खट्टर ने कहा कि सभी मेनहोल में सेंसर लगे होंगे और यदि इसमें से गंदा पानी बाहर निकलेगा तो अधिकारियों के पास इस बारे में एक अलर्ट जाएगा तथा सफाई मशीनों से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवेज की सफाई करने वाले श्रमिकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का बीमा मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी