लाइव न्यूज़ :

सहपाठी छात्र और छात्रा को मारी गोली, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:17 IST

Open in App

झांसी/लखनऊ, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र ने कक्षा के अंदर अपने एक सहपाठी और पास में ही रहने वाली उसी कक्षा की छात्रा को गोली मार दी। इस घटना में छात्रा की मौत हो गई तथा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बुंदेलखंड कॉलेज की परास्नातक कक्षा के छात्र मध्य प्रदेश निवासी मंथन सिंह सेंगर ने अपने सहपाठी हुकमेंद्र गुर्जर को कक्षा में ही गोली मार दी और इसके फौरन बाद उसने भागकर पास में ही रहने वाली अपनी सहपाठी छात्रा कृतिका त्रिपाठी को भी गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गुर्जर और कृतिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। गुर्जर को सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली मारने के आरोपी छात्र सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बहरहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी