लाइव न्यूज़ :

दो समुदायों के बीच झड़प, एक युवक की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:20 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 16 नवंबर जिले में चकेरी के वाजिदपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये ।

रविवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर नगर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्हें पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।’’

कानपुर के पुलिस अधीक्षक पूर्वी राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाजिदपुर इलाके में रविवार शाम पिंटू निषाद और संदीप अपने घर से कहीं जा रहे थे, तभी उनका पैर सड़क पर पड़े पानी की एक थैली पर पड़ गया, जिससे थैला फट गया और पास खड़े आमान पर पानी की छीटें पड़ गयीं। इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इस विवाद ने दो समुदायों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों तरफ से पथराव होने लगा ।

इस पथराव में पिंटू निषाद और कई अन्य घायल हो गये । सभी घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया ।

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्हें पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकरण की त्वरित अदालत में सुनवाई कराएगी और अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी