लाइव न्यूज़ :

पुलिस-वकील में झड़पः आयोग ने कहा- मुश्किल स्थिति में दिख रही हैं महिला अधिकारी, कॉलर पकड़ने का प्रयास किया गया

By भाषा | Updated: November 8, 2019 15:53 IST

एक महिला अधिकारी पर कथित हमले के बारे में मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर कहा है कि महिला के निजी सुरक्षा कर्मी का ऑडियो और 1.40 मिनट का वीडियो इस मामले की पुष्टि करता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को हुई हिंसा में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गये थे। आयोग ने एक अन्य पत्र में बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस घटना में लिप्त वकीलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को तीस हजारी अदालत परिसर में पिछले हफ्ते हुई झड़प में एक महिला पुलिस अधिकारी पर कथित हमले की तुरंत जांच की मांग की।

शनिवार को हुई हिंसा में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गये थे। एक महिला अधिकारी पर कथित हमले के बारे में मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर कहा है कि महिला के निजी सुरक्षा कर्मी का ऑडियो और 1.40 मिनट का वीडियो इस मामले की पुष्टि करता हैं।

आयोग ने एक अन्य पत्र में बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस घटना में लिप्त वकीलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ वीडियो में महिला अधिकारी उस समय मुश्किल स्थिति में दिख रही हैं जब वकीलों का एक समूह उनका कॉलर पकड़ने का प्रयास करते हुए हमला करता है। ’’

उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से अधिकारी को 'बचाकर' बाहर निकाला गया। शर्मा ने कहा कि आयोग इस घटना की कड़ी निंदा करता है और मामले की सघन जांच का आग्रह करता है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए मैं आपसे यथाशीघ्र उपयुक्त कार्रवाई के लिए मामले की जांच के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करती हूं।’’

आयोग ने पुलिस से इस मामले में सात दिनों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सिफारिश की है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच करायी जाए। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को लिखे पत्र में एनसीडब्ल्यू ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और उन पर हमले में लिप्त वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

टॅग्स :दिल्लीपुलिस बनाम वकीलदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी