लाइव न्यूज़ :

भारत बंदः राजस्थान में कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें, 50 लोगों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: April 2, 2018 16:45 IST

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में बंद के कारण बस और रेल संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Open in App

जयपुर, 2 अप्रैल: अनुसूचित जाति/जन जाति को लेकर आये उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में सोमवार को भारत बंद का राजस्थान में व्यापक असर रहा। बस और ट्रेन संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, सीकर में बंद समर्थकों और पुलिस में हल्की झड़प हुई। जयपुर में टोंक रोड पर बंद समर्थकों ने कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिये और दुकानों में तोड़फोड़ की और गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोकने की सूचना है।

बंद समर्थकों ने अजमेर में भी दुकानें बंद करवाने को लेकर तोड़फोड़ की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। जयपुर, अलवर, कोटा, बीकानेर, दौसा, अजमेर, सीकर संहित कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान जबरन बंद करवाये। दुकानदारों और बंद समर्थकों में झड़प भी हुई। जयपुर मेट्रो का संचालन मध्याह्न तक के लिए रोक दिया गया है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में बंद के कारण बस और रेल संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रोडवेज के अनुसार सुबह ग्यारह बजे के बाद बसों का संचालन रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद बसों का संचालन पुन: शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता तरूण जैन के अनुसार भारत बंद समर्थकों द्वारा रेल मार्ग रोक देने के कारण कई ट्रेनें अलग अलग स्थानों पर हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा में खड़ी है, जबकि कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस, भिवानी-अलवर सवारी गाडी, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, सूरतगढ-जयपुर सवारी गाडी, दिल्ली-पोरबंदर एक्सप्रेस, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय गरीब रथ एक्सप्रेस और अहमदाबाद-श्रीवैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस प्रभावित हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर-हिसार रेल सेवा अलवर-हिसार के मध्य, हिसार-जयपुर रेलसेवा हिसार-अलवर के मध्य, भिवानी-अलवर रेलसेवा खैरथल-अलवर के मध्य, मथुरा-भिवानी के बीच आज रद्द रहेगी। 

प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश में कई स्थानों पर हिंसक वारदातें होने की पुष्टि करते हुए लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एन आर के रेड्डी ने बताया कि उग्र बंद समर्थकों ने प्रदेश के कई स्थानों पर कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। हालांकि, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थिति से निपटने के लिये राज्य में 25-30 अतिरिक्त सुरक्षा बल की कंपनियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि जालौर, बाड़मेर और आहौर में धारा 144 लागू की गई है। बाड़मेर में दलित प्रदर्शनकारी चार कारों में आगजनी के बाद जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।

बाड़मेर जिला कलेक्टर नकाते शिवप्रसाद मदान ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और ऐहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। 

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टसुप्रीम कोर्टराजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप