लाइव न्यूज़ :

CJI के तौर पर जस्टिस रंजन गोगोई ने संभाला पद, पहले दिन ही जारी किया रोस्टर, इन अहम मामलों की खुद करेंगे सुनवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2018 15:35 IST

सीजेआई गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट का नया रोस्टर जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने सुनवाई के लिए अहम मामलों को खुद के पास रखा है। साथ ही साथ इस रोस्टर को तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू करने के लिए कहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 03 अक्टूबरः जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। नए सीजेआई ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें उन्होंने चुनाव सुधार से जुड़ी याचिका को खारिज किया और रोस्टर में बदलाव किया है।  

सीजेआई गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट का नया रोस्टर जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने सुनवाई के लिए अहम मामलों को खुद के पास रखा है। साथ ही साथ इस रोस्टर को तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू करने के लिए कहा है। 

खबरों के मुताबिक, नए रोस्टर में कहा गया है कि जनहित याचिका, चुनाव संबंधी याचिका, कोर्ट की अवमानना से जुड़ी याचिका, सामाजिक न्याय, आपराधिक मामले और संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की याचिकाओं को सीजेआई खुद सुनेंगे। वहीं, इस तरह के मामलों को अगर किसी अन्य बेंच को ट्रांसफर करना है तो भी सीजेआई ही निर्णय लेंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले महीनों सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर को लेकर काफी सवाल उठे थे। इसके लिए चार जजों ने मीडिया के सामने आकर रोस्टर पर सवाल उठाए थे। इनमें नए सीजेआई रंजन गोगोई भी शामिल थे। कोर्ट के रोस्टर को लेकर बवाल मचने के बाद यह तय हो गया था कि मास्टर ऑफ रोस्टर सीजेआई ही होंगे। 

आपको बता दें, सीजेआई रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में बतौर वकील पंजीकरण कराया था। 28 फरवरी 2001 को स्थायी जज बने। 12 फरवरी 2011 को रंजन गोगोई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए। 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

सीजेआई गोगोई पूर्वोत्तर भारत से आने वाले पहले जज हैं जो देश के प्रधान न्यायाधीश के पद को सुशोभित हो गए हैं। वे 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर होंगे।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब