लाइव न्यूज़ :

CJI रंजन गोगोई ने भारत में वकीलों की संख्या पर उठाया सवाल, दिया कैदियों-वकीलों पर बड़ा बयान

By धीरज पाल | Updated: October 6, 2018 13:42 IST

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) पद का कार्यभार संभालने के बाद

Open in App

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) पद का कार्यभार संभालने के बाद जस्टिस रंजन गोगोई ने भारत में वकीलों की संख्या को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश में वकीलों की संख्या क्या है?  गोगोई ने कहा कि देश भर में 13 से 14 लाख तक वकील हैं। हालांकि यह संख्या अधिक नहीं है। अमेरिका में हर 200 लोगों के लिए 1 वकील है लेकिन भारत में 1800 लोगों के लिए एक वकील है। उन्होंने कहा कि वकीलों की आबादी बढ़नी चाहिए। मालूम हो कि 3 अक्टूबर को जस्टिस रंजन गोगोई ने देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। 

एएनआई के मुताबिक लीगल ऐड (कानूनी सहायता) पर चर्चा करते हुए रंजन गोगोई ने कहा कि लीगल ऐड एक बड़ा विषय है। भारत में 67% कैदी विचाराधीन हैं, इसमें लगभग 47% 18-30 साल के हैं। इसका मतलब है कि युवाओं की बड़ी आबादी विचाराधीन कैदियों की संख्या में शामिल है। उन्होंने कहा कि वकीलों की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है।

कार्यभार संभालते ही रंजन गोगोई ने  कहा था कि मैं बहुत सख्त हूं, मैं जो हूं वही हूं और मैं इसे बदल नहीं सकता। इसके अलावा उन्होंने नया रोस्टर जारी किया। जिसमें उन्होंने सुनवाई के लिए अहम मामलों को खुद के पास रखा। इसके साथ इस रोस्टर को तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू करने के लिए कहा है। 

गौरतलब है कि ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले महीनों सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर को लेकर काफी सवाल उठे थे। इसके लिए चार जजों ने मीडिया के सामने आकर रोस्टर पर सवाल उठाए थे। इनमें नए सीजेआई रंजन गोगोई भी शामिल थे। कोर्ट के रोस्टर को लेकर बवाल मचने के बाद यह तय हो गया था कि मास्टर ऑफ रोस्टर सीजेआई ही होंगे। 

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया