लाइव न्यूज़ :

पहली बार हाई कोर्ट के मौजूदा जज के खिलाफ दर्ज होगा केस! चीफ जस्टिस गोगोई ने सीबीआई को दी मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 10:10 IST

साल 1991 से पहले किसी जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट के सिटिंग जज के खिलाफ जांच नहीं की थी। ऐसे में फैसला आने के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही जस्टिस शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज करायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दीइलाहाबाद हाई कोर्ट में अभी जज हैं एसएन शुक्ला, सीबीआई ने FIR के लिए मांगी थी इजाजत पहली बार हाई कोर्ट के किसी सिटिंग जज के खिलाफ दर्ज होगा केस

एक अप्रत्याशित फैसले के तहत चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई को इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यरत जज एसएन शुक्ला के खिलाफ एफआईआर करने की अनुमति दे दी है। चीफ जस्टिस गोगोई ने मंगलवार को जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ मेडिकल दाखिला घोटाले के संबंध में सीबीआई को भ्रष्टाचार निरोधी कानून (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट) के तहत एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति दी।

यह पहली बार है जब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को हाई कोर्ट के जज के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति दी है। इससे पहले चीफ जस्टिस ने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में संसद में कार्रवाई करने के लिए भी कहा था।

करीब 30 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने के वीरास्वामी केस में 25 जुलाई, 1991 को सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज के खिलाफ किसी जांच एजेंसी को एफआईआर करने से रोका था। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसे मामलों में जांच के लिए सबसे पहले चीफ जस्टिस के सामने सबूत पेश किये जाने चाहिए।

साल 1991 से पहले किसी जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट के सिटिंग जज के खिलाफ जांच नहीं की थी। ऐसे में फैसला आने के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही जस्टिस शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज करायेगी। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में चीफ जस्टिस गोगोई को खत लिखकर इजाजत मांगी थी।

कब आया था मामला सामने

दरअसल, सितंबर-2017 में उत्तर प्रदेश के महाअधिवक्ता राधवेंद्र सिंह ने जस्टिस शुक्ला के खिलाफ अनियमितता के आरोप लगाया। इसके बाद तात्कालिक चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने एक आंतरिक जांच समिति की गठन किया। इस समिति में मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी, सिक्किम हाई कोर्ट के जस्टिस एस. के. अग्निहोत्री और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस पीके जयसवाल को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जस्टिस शुक्ला के खिलाफ आरोप लगे कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश की अवहेलना करते हुए उन्होंने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए डेडलाइन बढ़ाते हुए कथित तौर पर उसे फायदा पहुंचाया।

इस समिति ने पाया कि आरोप को लेकर पर्याप्त सबूत मौजूद हैं जो दर्शाते हैं कि जस्टिस शुक्ला के खिलाफ गंभीर न्यायिक कदाचार का मामला बनता है। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद चीफ जस्टिस मिश्रा ने जस्टिस शुक्ला को इस्तीफा देने या खुद रिटायरमेंट लेने की बात भी कही थी। हालांकि, जस्टिस शुक्ला ने इससे इनकार कर दिया था।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब