लाइव न्यूज़ :

Asaduddin Owaisi On CAA: 'आपका धर्म इस्लाम है तो आपको नागरिकता नहीं देंगे', सीएए पर असदुद्दीन ओवैसी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 12:17 IST

Asaduddin Owaisi Citizenship Amendment Act: असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता कानून पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने सीएए कानून पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायाकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम जारी किया गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सीएए कभी वापस नहीं लिया जाएगा

Asaduddin Owaisi Citizenship Amendment Act:असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता कानून पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ओवैसी ने कहा कि हमारा मामला सीएए को चुनौती देने वाला है और पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन उस समय भारत सरकार ने कहा था कि नियम अभी तक नहीं बनाए गए हैं। अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और नियम बना दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार असंवैधानिक कानून के आधार पर नागरिकता देने लगेगी तो ये नुकसानदायक हो सकता है। ये सरकार कह रही है कि अगर आपका धर्म इस्लाम है तो हम आपको नागरिकता नहीं देंगे। इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। यहां बताते चले कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया गया।

एएनआई की खबर के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी के वकील एडवोकेट निज़ाम पाशा ने 2019 में एक याचिका दायर की थी जब सीएए पारित किया गया था, अनुच्छेद 21 और 25 में इसकी संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। उस समय अंतरिम रोक के आवेदन पर बहस नहीं हुई क्योंकि केंद्र सरकार के वकीलों ने कहा था कि उनका अधिनियम को तुरंत लागू करने का कोई इरादा नहीं था।

अब चार साल बाद सरकार ने अधिनियम को क्रियान्वित करने के लिए नियमों को अधिसूचित किया है और इसलिए हम अधिनियम और नियमों के कार्यान्वयन पर रोक लगाने के लिए एक अंतरिम आवेदन दायर कर रहे हैं। 

सीएए पर क्या बोले थे गृह मंत्री

बीते दिनों पहले एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह से जब सीएए पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि शरीयत का समर्थन करने वाले सीएए का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु निर्णय है, हम इस पर कभी समझौता नहीं करेंगे।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiअसदुद्दीन ओवैसीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024सुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?