लाइव न्यूज़ :

पुण्यतिथि: देशबंधु चितरंजन दास को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मानते थे अपना गुरु, जानें 11 खास बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 07:27 IST

चितरंजन दास फॉरवर्ड नामक अंग्रेजी दैनिक निकालते थे। बाद में उन्होंने अखबार का नाम लिबर्टी कर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस उनके अखबार के एडिटर थे।

Open in App

आज देशबंधु चितरंजन दास की पुण्यतिथि है। भारत की आजादी के नायक चितरंजन दास ने 16 जून 1925 को आखिरी सांसें ली थीं। चितरंजन दास का जन्म आधुनिक बांग्लादेश (तब भारत) के ढाका में पाँच नवंबर 1869 को हुआ था। दास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में एक थे। देश के प्रति उनके समर्पण और स्नेह के कारण उन्हें "देशबंधु" कहा जाता था। दास ने आजादी से बंगाल में पहले स्वराज पार्टी की स्थापना की थी। भारत के इस महान सपूत की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 अहम बातें-

1- चितरंजन दास ने इंग्लैंड से बैरिस्टर की पढ़ाई की थी। भारत में वकालत की प्रैक्टिस के दौरान वो स्वतंत्रता सेनानियों के भी मुकदमे लड़ते थे। लंदन में उनकी सोरजनी नायडू, अरबिंद घोष और अतुल प्रसाद सेन के मित्र बन गये थे।

2- चितरंजन दास अनुशीलन समिति के भी सदस्य थे। अनुशीलन समिति सशस्त्र क्रांति के रास्ते देश को आजाद कराने में यकीन रखती थी।

3- अलीपुर बम कांड में अभियुक्त बनाए गए अरबिंद घोष का उन्होंने अदालत में   बचाव किया था।

4- स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल और अरबिंद घोष चितरंजन दास के करीबी मित्रों में थे। अंग्रेजी साप्ताहिक अखबार "बंदे मातरम्" के प्रकाशन में दास ने पाल और घोष की मदद की थी।

5- चितरंजन दास बंगाल की राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने सबसे पहले बंगाल प्रांत में स्वराज की स्थापना की वकालत की थी। दास ने सहकारी संस्थाओं की स्थापना और कुटिर उद्योगों की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभायी।

6- दास ने ब्रिटिश सरकार के मोटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार का विरोध किया। वो 1920 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल हो गये।

7- दास ने बंगाल में विदेशी कपड़ों के बहिष्कार आंदोलन का नेतृत्व किया। 1919 से 1922 तक वो असहयोग आंदोलन में सक्रिय रहे।

8- चितरंजन दास को बीवी और बेटे समेत 1921 में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें ब्रिटिश अदालत ने छह महीने जेल की सजा सुनायी। 1921 में ही वो अहमदाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

9- दास ने फॉरवर्ड नामक अंग्रेजी दैनिक निकालना शुरू किया। बाद में उन्होंने अखबार का नाम लिबर्टी कर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस उनके अखबार के एडिटर थे। नेताजी दास को अपना गुरु मानते थे।

10- दास ने मृत्यु से पहले अपना घर और उससे लगी जमीन देश को दान कर दी थी। आज उस घर में महिला अस्पताल संचालित होता है जिसका नाम चितरंजन सेवा सदन है। 

11- दास की शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी थी। बांग्ला कवि रविंद्र नाथ टैगोर ने उनकी प्रति जनता का प्रेम देखकर अपनी कविता उन्हें समर्पित की थी। दास खुद भी बांग्ला के ख्यात कवि और लेखक थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील