लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने ममता बनर्जी के आचरण को बताया गलत, कहा-वह सरासर झूठ बोल रही थीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2024 14:40 IST

चिराग ने कहा कि वह सरासर झूठ बोल रही थीं। वहां समय की बाध्यता थी, लिहाजा जब उनका समय खत्म हुआ तो उनको रिमाइंड कराया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एकदम से उत्तेजित हो गईं और बैठक को बीच में छोड़कर चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने ममता बनर्जी के आचरण को बताया गलतर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गलत आरोप है नीति आयोग की बैठक में नहीं बोलने देने का आरोप

पटना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा नीति आयोग की बैठक में नहीं बोलने देने का आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिए जाने को लेकर सियासत गर्म है। इस बीच ममता बनर्जी के आरोपों पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को पटना पहुंचने पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ये गलत आरोप है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में मैं भी मौजूद था। इसलिए ममता बनर्जी जो आरोप लगा रही हैं, वह बिल्कुल गलत आरोप है। किसी का माइक बंद नहीं किया गया था। चिराग ने कहा कि ऐसी बैठक में जो माइक होता है, उसका कंट्रोल वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में नहीं होता है बल्कि जो बोल रहा होता है उसी के हाथ में होता है तो माइक बंद करने का सवाल ही नहीं उठता। 

चिराग ने कहा कि वह सरासर झूठ बोल रही थीं। वहां समय की बाध्यता थी, लिहाजा जब उनका समय खत्म हुआ तो उनको रिमाइंड कराया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एकदम से उत्तेजित हो गईं और बैठक को बीच में छोड़कर चली गईं। यह आचरण गलत है। अगर आपको अपनी बात रखनी है। कोई नाराजगी भी है तो आप वहीं पर नाराजगी जाहिर करतीं। आपको बोलना था कि हमें और बोलना है। हम सब भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं उनको सुनना चाहते थे। वित्त मंत्री वहां पर मौजूद थी। वह भी चाहती थीं कि वो बजट को लेकर अपनी बातों को रख रही हैं, लेकिन जिस तरीके से उनका आचरण था। इससे ऐसा लगता है कि विपक्ष पहले से ही यह सोच समझकर आया था कि वो इस मामले को डायवर्ट करेंगे। 

चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राज्य को ऐसा लगता है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है तो यही वो मंच है, जहां जाकर आप अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस बजट में प्रमुखता से गरीबों, अन्नदाताओं, युवाओं, महिलाओं का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि क्या राजद को खुशी नहीं होनी चाहिए कि बिहार को एक बड़ी राशि आवंटित की गई है? बाढ़ को लेकर 11 हजार करोड़ की राशि आवंटित की गई है। लंबे समय से जो बिहार और बिहारियों की मांग को पूरा किया गया है। इसके बावजूद यदि राजद या कांग्रेस को कोई ऐतराज है तो फिर मुझे यही कहना है कि वही लोग हैं जो कभी बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। यह लोग बस हंगामा करना और जनता को गुमराह करना चाहते हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानMamta Banerjeeनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

भारतराष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर सीएम मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- माफी मांगे ममता बनर्जी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप