लाइव न्यूज़ :

भारतीय सीमा में घुसे थे चीनी सैनिक, लद्दाख अधिकारी ने ट्विटर पर वीडियो साझा कर किया दावा

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 14:31 IST

न्योमा (लद्दाख) की ब्लॉक डेवलपमेंट चेयरपर्सन यूर्गेन चोडोन ने अपने ट्विचर हैंडल पर इससे संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि 28 जनवरी को चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे थे

Open in App
ठळक मुद्देन्योमा (लद्दाख) की ब्लॉक डेवलपमेंट चेयरपर्सन यूर्गेन चोडोन ने चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने का वीडियो साझा किया हैस्थानीय अधिकारी ने दावा किया कि चीनी सैनिक हमारे अपने क्षेत्र से चरवाहों के झुंडों को खदेड़ा थाहालांकि एक रक्षा सूत्र ने कहा कि यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है क्योंकि इसमें कोई बर्फ नहीं देखी जा सकती

नई दिल्लीः  एक स्थानीय अधिकारी ने आरोप लगाया है कि चीनी सैनिकों ने 28 जनवरी को लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि चरवाहों के झुंड को उन्होंने हमारे ही क्षेत्र में खदेड़ा था। न्योमा (लद्दाख) की ब्लॉक डेवलपमेंट चेयरपर्सन यूर्गेन चोडोन ने अपने ट्विचर हैंडल पर इससे संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है।

यूर्गेन चोडोन ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि “28 जनवरी को एक घटना हुई, जब पीएलए के सैनिक हमारे क्षेत्र में आए। उन्होंने हमारे अपने क्षेत्र से चरवाहों के झुंडों को खदेड़ दिया। अधिकारी ने दावा किया कि चीनी सैनिकों ने किसी को ले नहीं गए लेकिन भारतीय क्षेत्र में चरनेवाले गाय-बैलों को भगा दिया।

यूर्गेन चोडोन ने शुक्रवार को डॉगबुक नामक चरागाह क्षेत्र में कथित घटना का 45 सेकंड का एक वीडियो भी ट्वीट किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, 28 जनवरी को पीएलए सेना हमारे क्षेत्र में आ गई और हमारे झुंडों को हमारे अपने क्षेत्र में नहीं चरने दिया, उस समय सुरक्षा बल की कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन हमारे अपने चरवाहे ने अपनी आजीविका (याक) वापस पाने के लिए अनिर्धारित सीमा को पार किया जिसे चीनी सेना ने हमारे अपने क्षेत्र से पकड़ था। 

स्थानीय अधिकारी के वीडियो पर एक रक्षा सूत्र ने कहा कि यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है। एक्सप्रेस को सूत्र ने बताया "यह गर्मी के मौसम के दौरान रिकॉर्ड किया गया प्रतीत होता है क्योंकि वीडियो में कोई बर्फ नहीं दिख रही है।" हालांकि चोडोन ने दावा किया कि उन्होंने जो ट्वीट किया वैसा ही हुआ है।

उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मेलबर्न में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा स्थिति चीन द्वारा लिखित समझौतों (सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा ना करने) की अवहेलना के कारण बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री ने भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध पर एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

 

टॅग्स :लद्दाखChinar Corps
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया