लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: नाथू ला में भारत और चीन की सेना के बीच हुई बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 1, 2018 20:54 IST

भारत और चीन की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के तीन महीने बाद हुई है।

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज चीनी सेना के 91वें स्थापना दिवस समारोह के तहत सिक्किम सेक्टर के नाथू ला में एक बैठक हुई। 

सेना ने यहां बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी एल ए) के 91वें स्थापना दिवस समारोह के तहत विशेष सीमा कर्मी बैठक हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सेना के कई अधिकारी और सैनिक शामिल थे जो पी एल ए के निमंत्रण पर समारोह में शामिल हुए।

सेना ने कहा, ‘‘पीएलए के सैनिकों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से बात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।’’ 

इसने कहा, ‘‘सद्भावना के तौर पर भारतीय पक्ष ने भी इस अवसर पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह का आयोजन उल्लासमय अंदाज में हुआ और दोनों पक्षों को एक-दूसरे की समृद्ध संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला।’’ 

दोनों सेनाओं की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के तीन महीने बाद हुई है।

वुहान शिखर सम्मेलन डोकलाम गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंधों में पैदा हुई दरार को पाटने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सेना ने आज की बैठक के बारे में कहा, ‘‘दोनों सेनाओं के बीच इस तरह की बैठकों का परिणाम आपसी समझ बढ़ने के रूप में निकला है और इससे सीमा पर शांति के साझा उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में मदद मिली है।’’ 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर