लाइव न्यूज़ :

Chinchwad Bypolls Result: चिंचवड़ विधानसभा सीट पर बीजेपी 500 वोट से आगे, जगताप, काटे और कलाटे के बीच मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 09:46 IST

Chinchwad Bypolls Result: महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा और चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के अनुसार राकांपा के नाना काटे पीछे चल रहे है। उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए।

Chinchwad Bypolls Result: महाराष्ट्र के पुणे जिले की चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। भाजपा के अश्विनी जगताप 500 वोट से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार राकांपा के नाना काटे पीछे चल रहे है। 

महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा और चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के प्रतिनिधित्व वाली सीट पर उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाजपा के मौजूदा विधायकों मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए। चुनाव में भाजपा तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।

पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित कसबा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दावेदार भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर (एमवीए द्वारा समर्थित) हैं। पुणे के पास औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप, राकांपा के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि कसबा उपचुनाव की मतगणना कोरेगांव पार्क में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में हो रही है, जबकि चिंचवड़ विधानसभा सीट के लिए थेरगांव के शंकरराव गावडे कामगार भवन में मतगणना हो रही है। कसबा सीट के लिए 20 और चिंचवड़ सीट के लिए 37 दौर की गणना होगी। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रPuneराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां