लाइव न्यूज़ :

ISRO के बाजार पर 'स्मार्ट ड्रैगन' की नजर, चीन ने कसी कमर, भारत से भी सस्ते में सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 09:45 IST

चीन ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब भारत इस साल के अंत में मिनी-पीएसएलवी का टेस्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसरो इस मिनी-पीएसएलवी को खासतर पर कॉमर्शियल जरूरतों के लिए बनाया है। इसकी लॉन्चिंग से पहले हीअमेरिका के सैटेलाइट उपभोक्ताओं ने बुकिंग करवा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने हाल ही में 'स्मार्ट ड्रैगन' नाम के एक रॉकेट का खुलासा किया है।ये कम कीमत में कॉमर्शियल सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगा।

दुनिया में सैटलाइट लॉन्चिंग का बाजार बढ़ता जा रहा है। इसमें भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को महारत हासिल है। अब भारत को चुनौती पेश करने के लिए चीन ने तैयारी कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया का रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने हाल ही में 'स्मार्ट ड्रैगन' नाम के एक रॉकेट का खुलासा किया है। ये कम कीमत में कॉमर्शियल सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगा। हालांकि इस औपचारिक लॉन्चिंग में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा।

चीन ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब भारत इस साल के अंत में मिनी-पीएसएलवी का टेस्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसरो इस मिनी-पीएसएलवी को खासतर पर कॉमर्शियल जरूरतों के लिए बनाया है। इसकी लॉन्चिंग से पहले हीअमेरिका के सैटेलाइट उपभोक्ताओं ने बुकिंग करवा ली है।

इस मिनी-पीएसएलवी (अथवा एसएसएलवी) की खासियत यह है कि इसे 3-4 दिन में असेंबल किया जा सकता है। इसके अलावा नॉर्मल पीएसएलवी रॉकेट की अपेक्षा इसकी कीमत भी सिर्फ दसवें भाग के बराबर ही है। 

चीन के 'स्मार्ट ड्रैगन' परिवार में एसडी-1, एसडी-2 और एसडी-3 शामिल हैं। एसडी-1 लॉन्चर ने अपनी पहली उड़ान 17 अगस्त को भरी थी। यह 200 किलो क्षमता के सैटेलाइट उठा सकता है। एसडी-2 की क्षमता 500 किलो है और यह 2020 में लॉन्च होगा। एसडी-30 की क्षमत डेढ़ टन है और यह 2021 में लॉन्च होगा।

यद्यपि चीन की स्पेस इंडस्ट्री भारत से काफी पीछे हैं लेकिन हालिया लॉन्च से वो अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा। चीन ने 2014 में अपनी अंतरिक्ष नीति में बदलाव करते हुए प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी की भी अनुमति दे दी है। इसकी वजह से करीब आधा दर्जन नई कॉमर्शियल लॉन्च कंपनियां उभर कर सामने आई हैं।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया