लाइव न्यूज़ :

चीन ने सीमा पर की उकसाने वाली हरकत, वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब उड़ाया फाइटर जेट

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 15:40 IST

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी की तरफ से उकसाने वाली हरकत जून महीने में की गई थी। एक चीनी लड़ाकू विमान भारतीय चौकियों के बेहद करीब आ गया था। भारत की तरफ से इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देएलएसी पर चीन की तरफ से उकसाने वाली हरकतभारतीय चौकियों के बेहद करीब आया चीनी विमानघटना जून महीने के अंतिम सप्ताह की है

दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध जारी है। दोनो देशों की सेनाएं दो साल से भी ज्यादा समय से सीमा पर आमने सामने हैं। ऐसे नाजुक हालात में भी चीन उकसाने वाली हरकतें करने से बाज नहीं आता।

हाल ही में चीनी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय जवानों की पोजिशन के बेहद करीब आ गया था। चीन की इस उकसाने वाली कोशिश के बाद भारतीय वायुसेना भी तुरंत हरकत में आ गई थी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई थी।

ये घटना जून के अंतिम सप्ताह की बताई जा रही है। घटना के बाद भारत ने उचित माध्यम से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत की तरफ से चीनी अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा गया कि आगे से ऐसी कोई भी घटना को रोका जाये।

बता दें कि लद्दख के पूर्वी सेक्टर में अपने नियंत्रण वाले इलाके में चीनी वायु सेना बड़े हथियारों के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। ऐसे में भारतीय वायु सेना भी पूरी तरह सतर्क है। भारतीय वायु सेना ने अपने सबसे बेहतरीन रडार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात किए हैं। चीनी विमान के घुसपैठ की जानकारी भी रडार के जरिए ही मिली थी।

गौरतलब है  कि चीन के साथ दो साल से भी ज्यादा समय से एलएसी पर गतिरोध चल रहा है। मामला सुलझाने के लिए सैन्य स्तर एक दर्जन से ज्यादा वार्ताएं हो चुकी हैं लेकिन अब भी मामले का कोई हल नहीं निकला है।

जून 2020 में गलवान घाटी में दोनो देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस खूनी संघर्ष के बाद से ही दोनो देशों की सेनाएं भारी हथियारों के साथ सीमा पर डटी हैं। पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्ण हैं। ऐसे में उकसाने वाली कोई भी हरकत बारूद के ढेर में चिंगारी साबित हो सकती है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सArmyलद्दाखचीनSukhoi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम