लाइव न्यूज़ :

डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच BBC पर बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- चीनी कंपनी से लिए पैसे, बताया 'बिकाऊ'

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2023 17:26 IST

अपने ट्वीट में बीजेपी सांसद महेश जेठमलानी ने सवाल किया कि क्या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का 'एंटी-इंडिया' मूवमेंट 'कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील' के तहत चल रहा थ?

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने कहा- यह सीधे-सीधे एक कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील है, बीबीसी बिकाऊ हैयूनाइटेड किंगडम की पत्रिका द स्पेक्टेटर में प्रकाशित एक खबर का लिंक साझा कियाचीनी कंपनियों से BBC के लिंक और उनसे पैसे लेने के बारे में यूके की समाचार एजेंसी ने एक खबर छापी थी

नई दिल्ली: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर मचे बवाल के बीच भाजपा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने बीबीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में, जेठमलानी ने सवाल किया कि क्या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का 'एंटी-इंडिया' मूवमेंट 'कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील' के तहत चल रहा था?

उन्होंने इसे लेकर अपने ट्वीट में लिखा, "बीबीसी इतना एंटी-इंडिया क्यों है? क्योंकि इसे चीन से जुड़े हुआवेई (Huawei) से पैसे लेने और उसके एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए (बीबीसी के साथी यात्री, कॉमरेड जयराम?) पैसे ले रहा है। यह सीधे-सीधे एक कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील है। बीबीसी बिकाऊ है।"

भाजपा सांसद ने अगस्त, 2022 में यूके की पत्रिका द स्पेक्टेटर में प्रकाशित एक खबर का लिंक साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीबीसी हुआवेई से पैसे ले रहा था। दरअसल चीनी कंपनियों से BBC के लिंक और उनसे पैसे लेने के बारे में यूके की समाचार एजेंसी ने एक खबर छापी थी।

बीजेपी सांसद ने कहा कि बीबीसी का भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में बनी डॉक्युमेंट्री इसी दुर्भावनापूर्ण प्रवृत्ति की निरंतरता में बनाई गई है। 

आपको बता दें कि देश में इस विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर विवाद जारी है। बीबीसी सीरीज "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" दो भाग में बनी है। डॉक्यूमेंट्री का दावा है कि इसने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की जांच की, जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। भारत सरकार ने श्रृंखला को "दुष्प्रचार" करार दिया है।

टॅग्स :BBCचीनहुआवेHuawei
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?