लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनी को मिला दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के एक हिस्से के निर्माण का ठेका

By अनुराग आनंद | Updated: January 4, 2021 09:53 IST

चीनी कंपनी न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच 5.6 किलोमीटर लंबे भूमिगत टनल का निर्माण कराएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को ठेका सौंपा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध के बाद इस काम के लिए चीनी कंपनी के टेंडर को निरस्त करने का दावा किया गया था।

लखनऊ: चीनी समानों और ऐप आदि के बहिष्कार करने के बाद एक बार फिर से सरकारी संस्थाओं ने निर्माण कार्यों के लिए चीनी कंपनी को ठेका देने का फैसला किया है। 

दिल्ली से मेरठ के बीच निर्माणाधीन क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम परियोजना (आरआरटीएस परियोजना) में भूमिगत टनल बनाने का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सरकारी संस्थाओं के इस फैसले का आलोचना हो रहा है। 

टीओआई के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को ठेका सौंपा है। चीनी कंपनी न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच 5.6 किलोमीटर लंबे भूमिगत टनल का निर्माण कराएगी। 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के कामों के लिए ठेका दे दिया गया है-

इस मामले में एनसीआरटीसी ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए चीनी कंपनी को यह ठेका सौंपा गया है। एनसीआरटीसी देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण करा रहा है। 

निगम ने कहा कि कई एजेंसियां इस परियोजना का वित्तपोषण कर रही हैं और ठेके के लिए कई स्तरों पर मंजूरी लेनी पड़ती है। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के सभी सिविल कार्य के लिए ठेका दे दिया गया है और निर्माण पूरी गति से चल रहा है। 

परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए लिया गया अहम फैसला: एनसीआरटीसी 

इस मामले में एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि बहुत सारे एजेंसियों द्वारा बोली लगाए जाने के बाद व विभिन्न स्तरों पर स्वीकृति लिए जाने के बाद टनल बनाने का काम किस कंपनी को देना है यह तय हुआ है।

अब, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे के सभी काम का टेंडर लगभग हो गया है। साथ ही एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य जारी है।

एलएसी पर विवाद के बाद चीनी कंपनी के टेंडर को निरस्त किया गया था-

बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध के बाद  दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के एक हिस्से पर 5.6 किलोमीटर सुरंग के निर्माण के लिए चीनी कंपनी द्वारा सबसे कम पैसे में टनल बनाने को लेकर बोली लगाए जाने के बाद विवाद पैदा हो गया था, जिसकी वजह से काम को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

यही नहीं चीनी कंपनी के टेंडर को निरस्त किए जाने की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन अब एक फिर से चीनी कंपनी को ही काम दिया गया है। 

टॅग्स :चीनदिल्लीमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा