लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: बर्फ की आस में भयानक सर्दी के साथ शुरू हुआ चिल्लेकलां, जानिए इसके बारे में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 21, 2022 15:16 IST

कश्मीर की सर्दी तीन चरणों में समाप्त हो जाती है, जो 21 दिसंबर (चिल्लेकलां) से 40 दिनों की तीव्र अवधि के साथ शुरू होती है, इसके बाद 20 और दिन कम तीव्र (चिल्ले खुर्द) और अंत में 10 दिनों की हल्की ठंड (चिल्ले बच्चा) होती है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के सभी महत्वपूर्ण पर्यटनस्थलों पर रात के दौरान पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है।कश्मीर में 21 और 22 दिसम्बर की रात से सर्दी के मौसम की शुरूआत मानी जाती है।करीब 40 दिनों तक के मौसम को चिल्लेकलां कहा जाता है।

जम्मू: कश्मीर में 40 दिनों का भयानक सर्दी का मौसम, जिसे स्थानीय भाषा में चिल्लेकलां कहा जाता है, सूखे के साथ ही आरंभ हुआ है। हालांकि कश्मीरियों को आस है कि जल्द बर्फबारी होगी और सूखे से निजात मिलेगी। वैसे मौसम विज्ञान विभाग का कहना था कि चिल्लेकलां पर मौसम मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहने के लिए साफ है और उन्होंने उम्मीद जताई की 26 दिसम्बर से बर्फबारी हो सकती है।

इतना जरूर था कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने के कारण रात के दौरान डल झील की ऊपरी पानी की परत कुछ क्षेत्रों में जम गई थी। झील पर रहने वाले एक स्थानीय निवासी अब्दुल रशीद का कहना था कि झील के अंदरूनी हिस्से जम गए हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में झील पूरी तरह से जम जाएगी, क्योंकि ठंड तेज हो रही है। 

कश्मीर के सभी महत्वपूर्ण पर्यटनस्थलों पर रात के दौरान पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जानकारी के लिए कश्मीर की सर्दी तीन चरणों में समाप्त हो जाती है, जो 21 दिसंबर (चिल्लेकलां) से 40 दिनों की तीव्र अवधि के साथ शुरू होती है, इसके बाद 20 और दिन कम तीव्र (चिल्ले खुर्द) और अंत में 10 दिनों की हल्की ठंड (चिल्ले बच्चा) होती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर के महीने अब तक के प्रमुख हिस्से के लिए शुष्क थे, इस साल कश्मीर में औसत बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। इसी तरह जम्मू संभाग ने चार मानसून महीनों में 886 मिमी औसत वर्षा का अनुभव किया, जो सामान्य 826 मिमी की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है।

क्या है चिल्लेकलां?

कश्मीर में 21 और 22 दिसम्बर की रात से सर्दी के मौसम की शुरूआत मानी जाती है। करीब 40 दिनों तक के मौसम को चिल्लेकलां कहा जाता है। चिल्लेकलां करीब 40 दिनों तक चलता है और उसके बाद चिल्ले खुर्द और फिर चिल्ले बच्चा का मौसम आ जाता है। दरअसल कश्मीर घाटी एक सर्द इलाका है। यहां साल के तकरीब 7 महीनों में मौसम ठंडा ही रहता है। 

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही तापमान में गिरवाट आना शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे यह जमाव बिंदु से नीचे चला जाता है जिससे समूची वादी शीत लहर की चपेट में आ जाती है। 21 दिसंबर से वादी में सर्दियों का सब से कठिन दौर 40 दिवसीय चिल्लेकलां शुरू हो जाता है। चिल्लेकलां में कड़ाके की ठंड पड़ती है। आसमान घने बादलों से ढका रहता है। इस दौरान अमूमन बर्फबारी होती है। 

तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहता है जिसके चलते तमाम जलस्रोत जम जाते हैं। चिल्लेकलां के बाद 20 दिवसीय चिल्ले खुर्द शुरू होता है। चिल्ले खुर्द चिल्लेकलां में पड़ने वाली ठंड से कम तीव्रता वाला होता है। इस दौरान भी बर्फबारी होती है लेकिन तापमान जमाव बिंदु से ऊपर आना शुरू हो जाता है। चिल्लेखुर्द की समाप्ति के बाद 10 दिवसीय चिल्लेबच्चा शुरू हो जाता है। 

यह चिल्लेकलां व चिल्लेखुर्द में पड़ने वाली ठंड से कम तीव्रता से कम होता है। इस दौरान जमीन जोकि तापमान के जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के चलते ठंडी पड़ी हुई होती है, गर्म होनी शुरू हो जाती है। चिल्लेबच्चा की समाप्ति के साथ ही वादी में 70 दिनों तक रहने वाली कड़ाके की ठंड का न केवल दौर समाप्त हो जाता है बलकि इसके साथ ही सर्दियों का मौसम भी रुख्सत हो जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?