लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण मामला : अदालत ने कनिष्ठ अभियंता को पांच दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:13 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 25 नवंबर बांदा की विशेष अदालत ने बाल यौन शोषण मामले में पिछले आठ दिनों से न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद सिंचाई विभाग के निलंबित कनिष्ठ अभियंता (जेई) को बुधवार को पांच दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में देने का आदेश दिया।

पॉक्सो अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत से सीबीआई को बाल यौन शोषण मामले में 18 नवंबर से न्यायिक हिरासत के तहत बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के निलंबित कनिष्ठ अभियंता (जेई) की पांच दिन की हिरासत मिल गयी है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि सीबीआई के अधिकारी बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे जेल से जेई को अपनी हिरासत में लेंगे और 30 नवंबर को शाम चार बजे तक दोबारा जेल पहुचाएंगे।

आदेश के मुताबिक इस दौरान सीबीआई के अधिकारी कोरोना वायरस संबंधी दिशा निर्देशों का विधिवत पालन करेंगे और आरोपित के कोरोना उपचार का ध्यान भी देंगे।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को आई जांच रिपोर्ट में आरोपित जेई रामभवन कोरोना वायरस से संक्रमित भी पाया गया है। जेल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि सीबीआई ने बाल यौन शोषण और उनकी अश्लील वीडियो व फोटो पॉर्न वेबसाइट को बेचने से जुड़ा एक मामला 31 अक्टूबर को दर्ज कर चित्रकूट में तैनात सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन को आधिकारिक तौर पर 16 नवंबर को गिरफ्तार कर बांदा की पॉक्सो अदालत में 18 नवंबर को पेश किया था और पांच दिन के लिए उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। तब से जेई 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

हिरासत पर लेने की अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गयी थी, मगर फैसला बुधवार शाम साढ़े चार बजे सुनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील