लाइव न्यूज़ :

बच्चे बेचने वाला गिरोह : सीबी-सीआईडी की जांच में 30 नवजातों को बेचने का खुलासा

By भाषा | Updated: May 10, 2019 23:46 IST

सीबी-सीआईडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अभी तक हुई जांच के बाद यह सामने आया कि 24 लड़कियों समेत कुल 30 नवजातों को बेचा गया।’’

Open in App

तमिलनाडु के नामक्कल जिले में बच्चे बेचने के एक गिरोह की जांच कर रही राज्य पुलिस की सीबी-सीआईडी शाखा ने शुक्रवार को कहा कि खरीददारों के साथ-साथ बिचौलियों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। जांच में 30 नवजातों को बेचने का खुलासा हुआ है।

सीबी-सीआईडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अभी तक हुई जांच के बाद यह सामने आया कि 24 लड़कियों समेत कुल 30 नवजातों को बेचा गया।’’ हालांकि, विज्ञप्ति में उस अवधि का जिक्र नहीं किया गया जिस दौरान बच्चे बेचे गए। मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सेवानिवृत्त नर्स और एक एम्बुलेंस चालक भी शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष जांच शाखा अब बच्चों के माता-पिता के साथ खरीददारों और बिचौलियों को भी जांच के दायरे में लाएगी। इसमें बताया गया कि बच्चों के माता-पिता, बिचौलियों और नवजातों को खरीदने वाले लोगों से पूछताछ करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने एक ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच शुरू की जिसमें एक पूर्व नर्स कथित तौर पर दावा कर रही है कि उसके पास नवजातों को ‘‘बेचने’’ का 30 साल का अनुभव है। क्लिप के वायरल होने के बाद तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश को स्वास्थ्य एवं ग्रामीण कल्याण विभाग के निदेशक को महिला के दावे की जांच करने के निर्देश देने पड़े। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की और बाद में 29 अप्रैल को इसे अपराध शाखा-सीआईडी को सौंप दिया गया।

टॅग्स :तमिलनाडुchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील