लाइव न्यूज़ :

नागौर सांसद बेनीवाल के विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सीएमओ के अफसर लोकसभा में तलब

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 14, 2020 06:07 IST

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर दौरे के बीच गत दिनों हनुमान बेनीवाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चैधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। इस प्रकरण में तत्कालीन बाड़मेर एसपी शरद चैधरी ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर संसद की स्थाई समिति ने राजस्थान के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सीएमओ के विशेष सचिव अमित ढाका और आईपीएस शरद चैधरी को 17 मार्च को लोकसभा में दिल्ली तलब किया है।बाड़मेर दौरे के बीच गत दिनों हनुमान बेनीवाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चैधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। इस प्रकरण में तत्कालीन बाड़मेर एसपी शरद चैधरी ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा संसद में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर संसद की स्थाई समिति ने राजस्थान के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सीएमओ के विशेष सचिव अमित ढाका और आईपीएस शरद चैधरी को 17 मार्च को लोकसभा में दिल्ली तलब किया है।

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर दौरे के बीच गत दिनों हनुमान बेनीवाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चैधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। इस प्रकरण में तत्कालीन बाड़मेर एसपी शरद चैधरी ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। बतया जा रहा है कि हमला राजनीतिक रंजिश के चलते कांग्रेस समर्थित लोगों ने किया था जिस कारण बाड़मेर से लेकर जयपुर सीएमओ के अधिकारियों पर हनुमान बेनीवाल से आरोप लगाए थे।

जनप्रतिनिधियों के विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए संसद की स्थाई समिति ने ने राजस्थान के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सीएमओ के विशेष सचिव अमित ढाका और आईपीएस शरद चैधरी को 17 मार्च को लोकसभा में दिल्ली तलब किया है। संसद की समिति के आदेश मिलने के बाद देर शाम मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मामले से जुड़े सभी अफसरों से चर्चा के बाद तय किया गया कि वे 17 मार्च को संसद की स्थाई समिति के समक्ष राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन