लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख ने गुजरात में नलिया स्टेशन का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के प्रमुख एयर मार्शल विक्रम सिंह ने गुजरात के नलिया में वायुसेना स्टेशन का दौरा कर परिचालन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें संचालनात्मक तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांधीनगर स्थित एसडब्ल्यूएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने मंगलवार को नलिया वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और देश के आकाश की रक्षा में वायुसेना स्टेशन द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयर मार्शल ने सभी कर्मियों से हर हाल में उत्कृष्टता के साथ-साथ हर समय उच्च वायु सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ''एयर मार्शल को वर्तमान संचालनात्मक तैयारी, मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और स्टेशन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वायुसेना अड्डे के विभिन्न परिचालन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और देश के आकाश की रक्षा में इसके द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।''

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयर मार्शल सिंह ने ''जटिल परिचालन मुद्दों के प्रबंधन में असाधारण क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए सभी कर्मियों के समन्वित प्रयासों'' की भी सराहना की। उन्होंने वहां अधिकारियों के नव-निर्मित भोजनालय का उद्घाटन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए