लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा, हमें लोकतंत्र बचाना है, हम मशीन नहीं चाहते, हमारी मांग है कि कागज के मतपत्र वाले युग की वापसी हो

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:27 IST

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी विपक्षी 23 राजनीतिक दलों से कहूंगी कि वे साथ आयें और बैलैट पेपर की वापसी की मांग करें। अमेरिका जैसे देश में भी ईवीएम पर प्रतिबंध लगा हुआ है।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए धन, बाहुबल, संस्थाओं, मीडिया और सरकार का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भाजपा, 42 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में वाम मोर्चे के कारण 18 सीटें जीतने में सफल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘भाजपा का दावा था कि वे 23 सीटें जीतेंगे पर वे 18 ही जीत सके..और वह भी वामदलों की वजह से।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सवाल उठाये और विपक्षी दलों से अपील करते हुये कहा कि वे मतपत्रों के जरिए चुनाव करवाने की मांग संयुक्त रूप से करें।

बनर्जी ने कहा कि एक तथ्य खोजी समिति बननी चाहिये ताकि वह ईवीएम का ब्यौरा तैयार कर सके। उन्होंने पार्टी के विधायकों और राज्य के मंत्रियों से चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की पराजय को लेकर हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लोकतंत्र बचाना है। हम मशीन नहीं चाहते, हमारी मांग है कि कागज के मतपत्र वाले युग की वापसी हो। हम एक आंदोलन प्रारंभ करेंगे और यह बंगाल से शुरू होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी विपक्षी 23 राजनीतिक दलों से कहूंगी कि वे साथ आयें और बैलैट पेपर की वापसी की मांग करें। अमेरिका जैसे देश में भी ईवीएम पर प्रतिबंध लगा हुआ है।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए धन, बाहुबल, संस्थाओं, मीडिया और सरकार का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा, 42 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में वाम मोर्चे के कारण 18 सीटें जीतने में सफल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘भाजपा का दावा था कि वे 23 सीटें जीतेंगे पर वे 18 ही जीत सके..और वह भी वामदलों की वजह से। लेकिन हम (तृकां) अपना वोट शेयर चार फीसदी बढ़ाने में सफल रहे। 

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनममता बनर्जीनरेंद्र मोदीसीताराम येचुरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप