लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले सकते हैं हिस्सा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 24, 2022 14:26 IST

भाजपा के मुख्यमंत्रियों का पिछला सम्मेलन वाराणसी में हुआ था। इस बार नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रीअपनी सरकारों के किए गए काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और आगामी विकास कार्य योजनाओं की जानकारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों की बैठक आजनई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे शीर्ष नेताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले सकते हैं हिस्सा

नई दिल्ली: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ आज भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगी। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटी भाजपा की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में राज्य सरकारों की तरफ से रिपोर्ट कार्ड और आगामी विकास योजनाओं का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी सरकार के अब तक किए गए कामों और आगे की योजनाओं का खाका पेश करेंगे। 

हर घर तिरंगा कैम्पेन पर चर्चा

इस साल भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस मौके पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक हर भारतवासी अपने घर तिरंगा फहराए। भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से भी जनता तक पहुंचने की योजना बना रही है। बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।

राजस्थान- गुजरात पर विशेष नजर

आने वाले समय में राजस्थान और गुजरात में विधान सभा चुनाव होने हैं। गुतरात में जहां पार्टी सत्ता अपने पास रखने के लिए  पूरा जी जान लगा रही है वहीं राजस्थान में उसकी निगाहें वापसी पर हैं। बैठक में दोनो राज्यों से संबंधित चुनावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी। दोनो राज्य भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से पार्टी के शीर्ष नेता राजस्थान और गुजरात का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात का दौरा किया था और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। अपने दौरे पर अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर घेरा था और द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने को देश की आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना बताया था। अपने गुजरात दौरे पर शाह ने कहा था कि मुर्मू की जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो केवल आदिवासी सशक्तिकरण की बात करते हैं और विभिन्न समुदायों को बांटने का काम करते हैं और इसके नाम पर राजनीति करते हैं। जाहिर है कि भाजपा चुनावों में भी इसे इस्तेमाल करने से नहीं चूकेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथBJPअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप