लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राकांपा प्रमुख पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 103 वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार समेत कुछ अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था । वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वह 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री रही थीं। इंदिरा के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

इंदिरा गांधी की जयंती पर राजभवन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के प्रधान सचिव संतोष कुमार ने इंदिरा की तस्वीर के आगे पुष्पांजलि अर्पित की और कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सामने ‘‘राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने के संकल्प’’ को पढ़ा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक ठाकरे ने उपनगर बांद्रा में अपने आवास ‘मातोश्री’ में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाई और उपस्थित लोगों को देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी राज्य सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने देश को ‘मजबूत नेतृत्व’ देने और लोक कल्याणकारी फैसलों के लिए इंदिरा गांधी की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपने राजनीतिक कौशल और निर्णय लेने की मजबूत क्षमता से देश के विकास में योगदान के लिए इंदिरा गांधी को हमेशा याद किया जाएगा।’’

महाराष्ट्र के मंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने विश्व की राजनीति में भारत को सम्मानजनक स्थान दिलाने और मजबूत नेतृत्व के लिए इंदिरा की तारीफ की।

उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए भी इंदिरा गांधी की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी