लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान के भाजपा के समर्थन में उतरने से बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 16:14 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे (रामविलास पासवान) दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किये। वह रहते थे, वहां तो हम जाते नहीं रहते थे? हम लोगों का रिश्ता बहुत पुराना था। अब वह नहीं रहे। अब ये लड़का-बच्चा बोल रहा है। हमने रामविलास पासवान को कितना किया था। न सिर्फ सम्मान दिया बल्कि समर्थन भी दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों को मालूम नहीं है कि 2020 में हम लोगों के खिलाफ में जो उम्मीदवार खड़ा किया गया था वह कौन खड़ा कराया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को इस मामले को संजीदगी से देखना चाहिए।

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान द्वारा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किये जाने से महागठबंधन में खलबली मच गई है। पटना के आईजीएमएस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर झुंझलाते हुए उन्हें बच्चा बता दिया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही भाजपा के साथ है। ये बात सब लोग जान रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चिराग ठीक ही कर रहा है। जदयू के खिलाफ उम्मीदवार किसने खड़ा करवाया, यह सब जानते हैं। दरअसल, नीतीश कुमार से मीडिया ने सवाल किया था कि उपचुनाव में चिराग पासवान ने भाजपा का समर्थन किया है। यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल फार्म में आ गये। उन्होंने चिराग के बहाने उनके पिता पर भी हमला बोल दिया। नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान को भी नहीं छोड़ा। 

उन्होंने कहा कि वे (रामविलास पासवान) दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किये। वह रहते थे, वहां तो हम जाते नहीं रहते थे? हम लोगों का रिश्ता बहुत पुराना था। अब वह नहीं रहे। अब ये लड़का-बच्चा बोल रहा है। हमने रामविलास पासवान को कितना किया था। न सिर्फ सम्मान दिया बल्कि समर्थन भी दिया था। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही एनडीए का हिस्सा रहे हैं। 

आप लोगों को मालूम नहीं है कि 2020 में हम लोगों के खिलाफ में जो उम्मीदवार खड़ा किया गया था वह कौन खड़ा कराया था। आप लोग तो जानते ही हैं, वह तो बहुत ठीक है। अब यह तो ठीक ही जगह पर जा रहा है। चिराग के बारे में कहा कि जब साथ आया था तो साथ में घूमता ही रहता था। हमने अचानक देखा कि बिहार का जब चुनाव हो रहा था तो हमारे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर दिया। 

लेकिन मामला तो अंदरूनी था पार्टी के लोगों की राय थी कि भाजपा से अलग हुआ जाये। अब साथ छोड़ दिए हैं। 2017 में हमने गलती कर दिया और फिर हम छोड़ करके वापस इधर आ गए हैं। अब वह (चिराग) आए दिन उल्टा-पुल्टा बोलता है तो बोलते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले बहुत हताश हैं, इसलिए हर रोज अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। 

गोपालगंज और मोकामा दोनों विधानसभा सीटों पर राजद उम्मीदवारों की जीत होने जा रही है, बाकी जनता मालिक है। वहीं सुशील मोदी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको बोलने दीजिए। इसका कोई मतलब है? जिसको जो बोलना है बोलते रहे। हमें सिर्फ तेजस्वी को बढ़ावा देना है। आसान भाषा में कहा जाए तो नीतीश कुमार भी मानते हैं कि बिहार का अगला भविष्य तेजस्वी हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को इस मामले को संजीदगी से देखना चाहिए। इस तरह की घटना दुखद है। काफी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारचिराग पासवानबिहाररामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?