लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2025 17:22 IST

Open in App

पटना,26 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख के पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पत्रकारों को एक बडा तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में इजाफा किया है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी। पत्रकारों के हित में यह फैसला बेहद ही खास माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। बता दें कि भाजपा विधान पार्षद संजय मयूख ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में पत्रकार सम्मान योजना की राशि में बढोतरी की मांग की थी। उन्होंने छत्तीसगढ सहित कई राज्यों का उदाहरण देते हुए पत्रकार पेंशन राशि हर महीने 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की मांग की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि संजय मयूख की पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के हित में यह कदम उठाया है। वहीं अब मुख्यमंत्री के इस घोषणा को लेकर प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। भाजपा के विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि पत्रकारों के हित में बजट सत्र के दौरान मैंने यह प्रस्ताव सदन में रखा था। मुझे आज खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री ने मेरे प्रस्ताव पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए पत्रकारों के हित में यह बड़ा निर्णय लिया है। वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति नीतीश कुमार की उदारता एक नए आयाम की ओर आगे बढ़ा है। नीरज कुमार ने कहा कि, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना में सेवानिवृति के बाद पत्रकारों को 6 हजार रुपए मिलते थे वो बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है। वहीं उनके आश्रितों को 3 हजार रुपए मिलने थे उसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है। यह निश्चित रुप से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को जो सामाजिक दायित्व है और पारिवारिक दायित्व है उसे पूरा करने में पत्रकार मित्रों को सहयोग करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि, नीतीश कुमार ने पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन राशि बढ़ाकर ₹15,000 व ₹10,000 प्रतिमाह कर दी ये सिर्फ़ घोषणा नहीं, सम्मान का संकल्प है। इस संवेदनशील निर्णय हेतु कोटि-कोटि आभार। पत्रकार बन्धुओं को बधाई।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए