मुख्यमंत्री खट्टर नौ जनवरी को सफीदों में करेंगे रैली

By भाषा | Published: December 20, 2021 05:47 PM2021-12-20T17:47:31+5:302021-12-20T17:47:31+5:30

Chief Minister Khattar will rally in Safidon on January 9 | मुख्यमंत्री खट्टर नौ जनवरी को सफीदों में करेंगे रैली

मुख्यमंत्री खट्टर नौ जनवरी को सफीदों में करेंगे रैली

जींद(हरियाणा), 20 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगामी नौ जनवरी को सफीदों में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जींद में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर सभी नेताओं और पदाधिकारियों से सोमवार को विचार विमर्श किया गया और जिम्मेदारी तय की गई।

उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम गठित होने के बाद भाजपा की यहां यह पहली बड़ी रैली होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Khattar will rally in Safidon on January 9

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे