उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: August 8, 2019 05:40 AM2019-08-08T05:40:53+5:302019-08-08T05:40:53+5:30

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Chief Minister condoles 14 deaths in incidents of divine disaster | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Highlightsइन आपदाओं में मरने वालों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इन आपदाओं में मरने वालों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसम्भव मदद के लिए तत्पर है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज प्राप्त सूचना के अनुसार आकाशीय बिजली से जनपद हरदोई में तीन और गोरखपुर में एक, अतिवृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर में चार, बुलन्दशहर व कानपुर नगर में एक-एक, सर्पदंश से जनपद हरदोई, रायबरेली, गाजीपुर व बुलन्दशहर में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

इस प्रकार राज्य के विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदाओं से कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। उधर, हरदोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवादा पारस गांव में बुधवार को बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे उमाशंकर, फदाली और आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Web Title: Chief Minister condoles 14 deaths in incidents of divine disaster

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे