लाइव न्यूज़ :

डेंगू से बड़ी संख्या में मौतों के बाद फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:15 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कारण 44 लोगों की मौत के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीता कुलश्रेष्ठ को हटाकर अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीनियर कंसल्ट पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर हापुड़ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी को फिरोजाबाद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। हालांकि आदेश में नीता कुलश्रेष्ठ को हटाने का कारण नहीं बताया गया है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कारण अब तक 44 लोगों की मौत का मामला सामने आया है फिरोजाबाद सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक मनीष असीजा के मुताबिक इस मच्छर जनित बीमारी से जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। विधायक असीजा ने बताया कि सोमवार रात तीन लोगों तथा मंगलवार को दो लोगों की मौत के साथ जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। हालांकि बुखार से हुई मौतों का असली आंकड़ा बताने से जहां प्रशासन कतरा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोई जानकारी देने में असमर्थता व्यक्त कर रहा है। विधायक ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 25 जगह शिविर लगाकर डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी गंभीर रोगी को तत्काल मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक्स आइसोलेशन वार्ड में भेजने के लिए एंबुलेंस लगी हुई है। खून की जांच एवं 20000 से कम प्लेटलेट्स वालों को तत्काल प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने इसे शासन स्तर पर मदद देकर नियंत्रित करने का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप