लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने रद्द कर दी अपनी विदेश यात्रा, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: October 17, 2019 07:55 IST

गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ ने अयोध्या मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले का फैसला 4 नवंबर से 17 नवंबर के बीच आने की उम्मीद की जा रही है अयोध्या मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है। उन्हें आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने विदेश जाना था। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अयोध्या जमीन विवाद मामले में पीठ का नेतृत्व करने वाले गोगोई ने कुछ अनिवार्य कार्यों के चलते विदेश यात्रा को रद्द किया है। गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ ने अयोध्या मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

चीफ जस्टिस को 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों, मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों की यात्रा पर जाना था। सूत्रों ने यह भी बताया कि चीफ जस्टिस ने प्रस्तावित विदेश यात्राओं को अंतिम रूप मिलने से पहले इन्हें रद्द किया है। गोगोई ने पिछले साल 3 अक्टूबर को भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

बता दें कि सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने 40 दिनों तक अयोध्या मामले की केस की मैराथन सुनवाई की है। अयोध्या मामले का फैसला 4 नवंबर से 17 नवंबर के बीच आने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि सीजेआई गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी