लाइव न्यूज़ :

राजघाट पहुंचे प्रधान न्यायाधीश गोगोई, 17 को हो रहे रिटायर, सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का आज आखिरी दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 16:36 IST

न्यायमूर्ति गोगोई महज चार मिनट के लिए इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबडे भी थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं। इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की ओर से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है।शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट गए।

भारत के निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए। शीर्ष अदालत का कक्ष संख्या एक प्रधान न्यायाधीश का कक्ष होता है।

इस बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश, रंजन गोगोई महात्मा गांधी को राजघाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका अंतिम कार्य दिवस है। CJI गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

न्यायमूर्ति गोगोई महज चार मिनट के लिए इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबडे भी थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं। इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की ओर से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट गए। वह पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गये थे।

न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को को अपना संदेश भी दिये जाने की भी उम्मीद है। 

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?