लाइव न्यूज़ :

Chhindwara Municipal Corporation: कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ को बड़ा झटका, सात पार्षद लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2024 11:18 IST

Chhindwara Municipal Corporation: छिंदवाड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है, जो वर्तमान में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राज्य से गुजर रही है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का नौ बार प्रतिनिधित्व किया है।मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने केवल छिंदवाड़ा सीट जीती।

Chhindwara Municipal Corporation: कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ को झटका देते हुए, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम से उनकी पार्टी के सात पार्षद लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। पार्षदों ने मंगलवार देर शाम राजधानी भोपाल में राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आवास पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’ का नारा लगाया। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्षद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं। छिंदवाड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है, जो वर्तमान में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राज्य से गुजर रही है। भाजपा की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सत्तारूढ़ दल में शामिल होने वाले सात पार्षद रोशनी सल्लम, लीना तिरकम, संतोषी वाडिवार, दीपा मोहरे, जगदीश गोदरे, चंद्रभान ठाकरे और धनराज भावरकर हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का नौ बार प्रतिनिधित्व किया है।

कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ, जो छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य हैं, के भविष्य के कदमों को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों ने कहा है कि उनका भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है। 2019 के आम चुनाव में मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने केवल छिंदवाड़ा सीट जीती।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Kamal Nathमध्य प्रदेशभारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?