लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh urban body elections: सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा?, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, देखें पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 13:38 IST

Chhattisgarh urban body elections: निवर्तमान महापौर जानकी काटजू रायगढ़ में, निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में और विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देChhattisgarh urban body elections: विनय जायसवाल पिछली विधानसभा (2018-2023) में मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक थे।Chhattisgarh urban body elections: दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। Chhattisgarh urban body elections: 40 नगर पालिका परिषदों और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की।

Chhattisgarh urban body elections: छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में अगले महीने अन्य नगरीय निकायों के साथ महापौर पद के लिए मतदान होगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने निवर्तमान महापौर डॉक्टर अजय तिर्की को अंबिकापुर से, पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, दो बार की पूर्व पार्षद प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग से, प्रमोद नायक को बिलासपुर से और ऊषा तिवारी को कोरबा से चुनाव मैदान में उतारा है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव (संगठन और प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू जगदलपुर में महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं, निवर्तमान महापौर जानकी काटजू रायगढ़ में, निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में और विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम से दो बार महापौर रह चुके डॉक्टर अजय तिर्की ने 2014-15 में पहली बार महापौर का चुनाव जीता था। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रामानुजगंज सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Chhattisgarh urban body elections: यहां पढ़िए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट

https://www.lokmatnews.in/india/chhattisgarh-urban-body-elections-live-updates-bjp-announces-candidates-all-10-mayor-posts-see-list-nagar-nikay-polls-2025-b507/

डॉक्टर विनय जायसवाल पिछली विधानसभा (2018-2023) में मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी कंचन जायसवाल चिरमिरी नगर निगम से महापौर हैं। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरीं दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे की पत्नी हैं।

पार्टी ने 40 नगर पालिका परिषदों और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की। रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे।

जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। 2019-2020 में हुए पिछले शहरी निकाय चुनावों में राज्य के सभी 10 नगर निगमों में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस के महापौर बने थे। पिछली बार, महापौर चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे जनता सीधे पार्षदों का चुनाव करती थी।

फिर पार्षद महापौर का चुनाव करते थे। अप्रत्यक्ष पद्धति को 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने पेश किया था। इस बार, विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रत्यक्ष प्रणाली को बहाल कर दिया है जिसके तहत लोग सीधे महापौर का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे।

टॅग्स :BJPभूपेश बघेलछत्तीसगढ़Chhattisgarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट