लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंतीः एक नवंबर को पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, सीएम विष्णु देव साय ने कहा-पांच दिवसीय समारोह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 19:02 IST

Chhattisgarh State Festival Silver Jubilee: राज्य स्तर पर रायपुर में पांच दिन तक राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे रायपुर में पांच दिन तक राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा,जिला स्तर पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। पांच दिवसीय राज्योत्सव एक नवंबर से शुरू होगा।

रायपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद एक नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था। साय ने मंगलवार शाम संवाददाताओं को बताया कि राज्य स्तर पर रायपुर में पांच दिन तक राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा,

जबकि जिला स्तर पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में राज्योत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे। वह यहां छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के नवनिर्मित भवन और आदिवासी संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय राज्योत्सव एक नवंबर से शुरू होगा,

जिसमें सरकार के विकास कार्यों और राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समारोह में शामिल होंगे। अधिकारियों के अनुसार, उपराष्ट्रपति राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीविष्णु देव साय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?