छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में छह जवान घायल, दो गंभीर

By भाषा | Published: March 21, 2020 08:18 PM2020-03-21T20:18:20+5:302020-03-21T20:18:20+5:30

चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें छह जवान घायल हो गए हैं।

Chhattisgarh: Six jawans injured in Naxalite attack, two serious | छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में छह जवान घायल, दो गंभीर

घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। 

Highlightsसुकमा जिले में नक्सली हमले में छह जवान घायल हो गए हैं।घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में छह जवान घायल हो गए हैं। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें छह जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी का दल गश्ती पर था। दल जब मिनपा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। 

Web Title: Chhattisgarh: Six jawans injured in Naxalite attack, two serious

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे