लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शख्स ने फेसबुक पर लिखी अपमानजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 13, 2019 16:24 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रायपुर जिले के सारागांव के रहने वाले ललित यादव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल खिलाफ एक शख्स ने कथित तौर पर फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी लिखी।छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कथित तौर पर फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी लिखने के आरोप में रायपुर के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रायपुर जिले के सारागांव के रहने वाले ललित यादव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी शहर के एक होटल में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की टिप्पणी राजधानी में जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक के बीच पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए बनाए जा रहे स्काईवॉक से संबंधित एक फेसबुक पोस्ट के जवाब में थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्काईवॉक का काम पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू किया था लेकिन पिछले दिसंबर में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो इस काम को रोक दिया गया। अब राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने लोगों से इस बारे में सुझाव मांगे है कि स्काईवॉक के आंशिक तौर पर खड़े ढांचे को पूरा किया जाए या उसे ढहा दिया जाए। 

इस तरह की गिरफ्तारियों में देखा जा रहा है कि पार्टियों के स्थानीय नेता पुलिस में सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। हाल का एक मामला उत्तर प्रदेश का है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करने पर एक पत्रकार प्रशांत कनौजिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह