लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में नौ नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी शहीद

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:21 IST

मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की पहचान डिविजनल कमेटी सदस्य ताती भीमा और महिला नक्सली पोड़ियम राजे के रूप में की गई है। दोनों के सर पर आठ लाख रूपए का ईनाम घोषित है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने आपरेशन प्रहार में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान दो पुलिस जवान भी शहीद हुए हैं। 

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में डीआरजी के दो जवान डेरदो रामा और माड़वी जोगा शहीद हो गए हैं।

अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को आपरेशन प्रहार-4 शुरू किया गया। इस अभियान में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। इस अभियान में एसटीएफ की दो टीम, डीआरजी सुकमा की 10 टीम, और कोबरा की चार टीमों को मिलाकर 12 सौ जवानों ने हिस्सा लिया। इसके साथ तेलंगाना के 150 जवान भी थे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान माओवादियों के बटालियन नंबर एक के कोर क्षेत्र साकलेर, टोंडामरका और सालेतोंग में चलाया गया था। यह स्थान सुकमा, बीजापुर और कोत्तागुड़ेम (तेलंगाना) के त्रिकोण में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि दल जब आज सुबह क्षेत्र में पहुंचा तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही। इस दौरान कई माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बल ने अब तक आठ माओवादियों का शव, एक एसएलआर, बोल्ट एक्शन गन, 315 बोर रायफल समेत कुल 10 हथियार, बम और अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में दो जवान शहीद हुए हैं।

मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की पहचान डिविजनल कमेटी सदस्य ताती भीमा और महिला नक्सली पोड़ियम राजे के रूप में की गई है। दोनों के सर पर आठ लाख रूपए का ईनाम घोषित है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के दल ने ऐलमागुंडा गांव के करीब एक नक्सली को मार गिराया है। इस तरह आज पुलिस दल ने कुल नौ नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के साकलेर क्षेत्र में भारतीय वायु सेना द्वारा एमआई 17 हेलीकाप्टर को उतारकर मारे गए माओवादियों और शहीद जवानों के शवों को बाहर निकाला गया है। सुरक्षा बलों का लौटना जारी है।

अवस्थी ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित कोर क्षेत्रों सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के संवेदनशील इलाकों में पिछले दो वर्षों में माओवादियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में आपरेशन प्रहार-4 किया गया।

राज्य के बीजापुर जिले के मददेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने रविवार को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल