लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh-MP swearing-in ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी सहित ये नेता होंगे शामिल, न्योता भेजा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 13:13 IST

Chhattisgarh-MP swearing-in ceremony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

Chhattisgarh-MP swearing-in ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे।

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को कल रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने कहा कि भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है। जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ भी ऐतिहासिक होने वाला है।

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है, जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे, इसी की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य में भाजपा के प्रमुख आदिवासी चेहरे साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 54 सीट जीती हैं। 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे...विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।"

भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चौहान कैबिनेट के सदस्य यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विष्णु देव सायमोहन यादवBJPनरेंद्र मोदीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?