लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के शख्स ने बनाया मिट्टी का 'जादुई दीया', 24 घंटे तक लगातार जला सकते हैं, दिवाली पर लग गई है ऑर्डर्स की भरमार

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2020 15:08 IST

Chhattisgarh 'Magic Lamps': दीपावली का त्योहार करीब आ रहा है। इससे पहले ही एक शख्स के बनाए दीयों की चर्चा तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने मिट्टी का एक ऐसा दीया बनाया है जिसे 24 से 40 घंटे तक लगातार जलाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के शख्स अशोक चक्रधारी ने बनाया खास दीया, लगातार 24 से 40 घटों तक इसे जलाया जा सकता है सोशल मीडिया पर खूब हो रही है इस खास दीये की चर्चा, अशोक चक्रधारी को मिल रहे हैं दीवाली के मौके पर कई ऑर्डर

छत्तीसगढ़ के एक कुम्हार ने मिट्टी का एक ऐसा दीया बनाया है जो पूरे एक दिन तक लगातार जल सकता है। आमतौर पर कोई भी दीया दो से तीन घंटे जलता है। हालांकि अशोक चक्रधारी ने जो काम किया है, अब उसकी सराहना सभी कर रहे हैं। अशोक बस्तर जिले के कोंडागांव में रहते हैं। दीपावली का मौका है। ऐसे में उनके डिजायन किए गए इस नए दीये को लेकर भारी मांग हो रही है।

'द बेटर इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के बाद लोग उन्हें इस दीये के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस खास मिट्टी के दीये की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस तरह के खास दीये में 24 घंटे से 40 घंटे तक लगातार जलने की क्षमता है।

ऐसा इसलिए कि दीये में तेल की पहुंच बनाए रखने के लिए इसे आम दीयों से अलग डिजायन किया गया है। इसमें दीये के ठीक ऊपर एक अलग आकृति बनाई गई है, जिसमें अतिरिक्त तेल को रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इससे निश्चित समय के बाद तेल उतरकर दीये में आ जाता है।

ऐसा दीया बनाने का ख्याल कैसे आया अशोक के दिमाग में

62 साल के अशोक चक्रधारी के दिमाग में ऐसा दीया बनाने का ख्याल यूट्यूब पर एक वीडियो देखने के बाद आया। वे बताते हैं, 'मुझे हमेशा कुछ नए विचार आते रहते हैं। मैंने अपनी कला को भी और निखारने की कोशिश करता रहता हूं।' 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fashok.chakradhari.1042%2Fvideos%2F216868373188212%2F&show_text=false&width=273" width="273" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media" allowFullScreen="true"

अशोक चक्रधारी आगे कहते हैं, 'कोशिश होती है कि मेरी नई चीजों से मेरे आसपास के लोगों का भी फायदा हो। साल 2019 के दिवाली से ठीक पहले मेरे मन में ऐसे दीये के बारे में ख्याल आया जिसमें तेल लगातार पहुंचने की व्यवस्था हो। मुझे ये रूचिकर लगा और फिर मैंने ऐसा कुछ बनाने का प्रयास शुरू किया।'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अशोक चक्रधारी साथ ही बताते हैं कि उन्होंने इस डिजायन के लिए यूट्यूब पर कई वीडियो देखे और उससे उन्हें काफी मदद मिली। अशोक के अनुसार यूट्यूब से ऐसे दीये बनाने के तरीकों के बारे में और पता चला और फिर उन्होंने इसे तैयार किया। वे बताते हैं कि उनके पास ऐसे दीयों के लिए काफी ऑर्डर आ रहे हैं।

टॅग्स :दिवालीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?