लाइव न्यूज़ :

chhattisgarh ki taja khabar: बस्तर में नक्सली हमले में सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद, एक जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2020 17:51 IST

Open in App

 छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के  2 हेड कांस्टेबल आज बस्तर जिले के मारडुम इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शहीद हो गए और 1 CRPF जवान घायल हो गया।छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 81 नक्सली मारे गए हैं। विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि एक जनवरी 2019 से इस 15 फरवरी 2020 तक राज्य में 81 नक्सली मारे गए तथा 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

साहू ने बताया कि इस दौरान नक्सली हिंसा में 57 ग्रामीणों की मृत्यु हुई तथा 25 पुलिस कर्मी शहीद हुए। उन्होंने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 23 नक्सली, बीजापुर में 16 नक्सली, दंतेवाड़ा में 14 नक्सली, राजनांदगांव जिले में आठ नक्सली, बस्तर जिले में छह नक्सली, नारायणपुर जिले में छह नक्सली, धमतरी में पांच नक्सली और कांकेर में दो नक्सली मारे गए हैं। तथा कबीरधाम जिले में एक नक्सली मारा गया है।

गृह मंत्री ने बताया कि इस दौरान राज्य के बीजापुर जिले में सबसे अधिक 15 ग्रामीणों की तथा नौ पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई है। साहू ने बताया कि राज्य के सुकमा जिले में सबसे अधिक 199 नक्सलियों ने, दंतेवाड़ा जिले में 79 नक्सलियों ने तथा बीजापुर जिले में 56 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?