लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 5 दिन में निकले 5 सांप घर वालों ने मार डाले, जब रेस्क्यू टीम बुलाई गई तो घर से निकले 12 कोबरा के बच्चे, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 4, 2022 12:12 IST

मामले में बोलते हुए घर वालों ने बताया कि उनके घर में अब तक 05 सांप निकले थे जिन्हें उन लोगों ने मार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक साथ 12 कोबरा सांप निकले है।बताया जा रहा है कि यह सांप एक ही घर से निकले है। पिछले पांच दिनों से हर रोज उनके घर एक सांप निकला करते थे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही घर से 12 कोबरा सांप के निकलने की खबर सामने आई है। एशियानेट न्यूज की एक खबर के मुताबिक, चांपा जिले के एक गांव में पिछले पांच दिनों से लगातार सांप निकल रहे थे। ऐसे में घर वालों ने रेस्क्यू टीम को बुलाने को सोचा था ताकि इन सांपों को निकाला जा सके। 

जब में रेस्क्यू टीम वाले आए तो इस बात का खुलासा हुआ कि इस घर में कुल 12 कोबरा सांप है। बताया जाता है कि आठ घंटे की कड़ी मुश्क्कत के रेस्क्यू टीम ने इन सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और फिर इन्हें जंगल में छोड़ आए। 

क्या है पूरा मामला

एशियानेट न्यूज के अनुसार, यह मामला जांजगीर-चंपा जिले के नागरदा कुर्दा गांव का है। मामले में बोलते हुए कंवर और उनका परिवार ने बताया कि उनके घर से पिछले पांच दिनों से लगातार सांप निकल रहे थे, सांपों को देख वे डर जाते थे और उन्हें मार देते थे। ऐसे में जब सांपों का निकलना जारी रहा तो घर वालों ने रेस्क्यू टीम को बुलाया और अपना घर चेक कराया था। 

खबर के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने जब घर में बन्द एक कमरे को खोला तो उनको वहां से 12 कोबरा सांप के बच्चे मिले थे। घर वालों ने बताया कि बीते पांच दिनों ने उन लोगों ने पांच सांपों को मारा है। 

बन्द कमरे में सांपों ने बनाया था अपना बसेरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम जब मौके पर पहुंची तो घर वालों ने बताया कि सांप बहुत पहले से बन्द एक कमरे से निकल रहे है। कमरे का जब ताला तोड़ा गया तो रेस्क्यू टीम को वहां से कोबरा सांप के बच्चों का एक झुंड मिला। आठ घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांपों का सही से रेस्क्यू किया था और फिर उन्हें जंग में छोड़ दिया था। 

रेस्क्यू टीम को मौके से कोई बड़ा सांप नहीं मिला था, उन्हें केवल बच्चे सांप ही मिले थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद कंवर के घर में गांव वालों का भींड लग गया था। सभी लोग एक साथ 12 सांप को देखने के लिए आए थे। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़childफोरेस्ट गार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?