लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया विस्फोट, ITBP के एक अधिकारी वीरगति को प्राप्त, एक जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2022 11:34 IST

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने सोमवार को बताया कि जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर और ढोंडरीबेड़ा गांवों के मध्य लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए तथा हवलदार महेश घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का मामला।आईटीबीपी अधिकारी राजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए तथा हवलदार महेश घायल हो गए।घायल जवान को नारायणपुर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर बम में विस्फोट होने के कारण सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी वीरगति को प्राप्त हो गए और एक हवलदार घायल हो गए।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने सोमवार को बताया कि जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर और ढोंडरीबेड़ा गांवों के मध्य लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए तथा हवलदार महेश घायल हो गए।

सुंदरराज ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दल को सोनपुर और ढोंडरीबेड़ा गांवों के मध्य सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए सोमवार सुबह रवाना किया गया था।

दल के जवान जब घटनास्थल पर थे, तब उनका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के ऊपर चला गया, जिससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए और महेश घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान और अधिकारी के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। घायल जवान को नारायणपुर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलानक्सलआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया