लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नाव से घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 13:52 IST

कांकेर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार सोमवार तड़के जब अपने मिट्टी के घर में सो रहा थानाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के इरपानार गांव में हुआ।

पुलिस को जानकारी मिली है कि परिवार सोमवार तड़के जब अपने मिट्टी के घर में सो रहा था, तभी उसकी दीवार ढह गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली, तब नाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि कांकेर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?