लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर हमलावर राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने नोटबंदी करके अपने कारोबारी दोस्तों की जेबें भरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2018 14:55 IST

राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला जनहित के लिए नहीं था। पीएम ने नोटबंदी का फैसला बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया।

Open in App

छत्तीसगढ़ की सियासी बिसात पर बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार को अपने-अपने दांव चल रहे हैं। आज राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के पखांजुर में आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला जनहित के लिए नहीं था। पीएम ने नोटबंदी का फैसला बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया। उन्होंने सवाल किया कि लोगों को लाइन में लगाकर नोटबंदी से क्या फायदा हुआ।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी विषय को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि मोदी सरकार का यह कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था जिससे प्रधानमंत्री के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ ने अपने कालेधन को सफेद करने का काम किया।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सियासी अखाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छलांग लगा रहे हैं। 12 नवंबर को पहले चरण के मतदान वाले इलाके बस्तर में पीएम मोदी रैली कर रहे हैं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सेनाध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। दो दिनों में उनका पांच रैलियों का कार्यक्रम है। आज दोपहर 12 बजे राहुल गांधी पाखनजोरे में जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी सीजन में पहली बार दोनों नेता आमने-सामने आ रहे हैं।

बस्तर में चुनावी प्रचार शबाब पर है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ता चुनावी किला फतह करने आखिरी खंदक की लड़ाई लड़ रहे हैं। समूचे छत्तीसगढ़ के समान बस्तर में भी मुख्य टक्कर कांग्रेस व भाजपा के मध्य ही है। कुछेक क्षेत्नों में जोगी कांग्रेस व भाकपा के उम्मीदवारों के कारण त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी है।

गत चुनाव में भाजपा बस्तर की 12 में से सिर्फ 4 सीटों पर विजयी हुई थी, इस बार जहां भाजपा अपनी खोई हुई सीटों पर पुन: कब्जा करने, करो या मरो की तर्ज पर प्रयत्नशील है, वहीं कांग्रेसी भाजपा से अधिक सीटें झटकने, आक्रामक तेवरों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी