लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः योगी आदित्यनाथ ने रखा सोनिया गांधी की "दुखती रग पर हाथ", बौखलाई कांग्रेस ने कहा- माफी मांगो

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 16, 2018 10:48 IST

सोनिया गांधी को लेकर दिए गए सोनिया गांधी के बयान कांग्रेस ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान के लिए बीजेपी आलाकमान से माफी मांगने की मांग की।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर कांग्रेस की मार्गदर्शन मंडल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए ब‌िना फिर से उन्हें 'इटली की सौदागर' कह दिया है।

असल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बाबत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रदेश के मैराथन यात्रा पर हैं। वे दिनभर में कई चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। कई सभाएं कर रहे हैं। वे 14 नवंबर से ही छत्तीसगढ़ में अपनी सभाओं की संख्या बढ़ाए हुए हैं।

इसी दौरान 15 नवंबर को उन्होंने चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर कहा, "अब छत्तीसगढ़ में इटली की एंट्री हो गई है। यहां भी इटली के सौदागर आ गए हैं।"

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। 

इसलिए अब योगी आदित्यनाथ के बयान को सोनिया गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पहले सोनिया गांधी और उनके मायके (इटली) को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रहीं हैं। लेकिन योगी आदित्यानाथ के इस बयान से कांग्रेस बौखला गई है।

कांग्रेस ने योगी के बयान पर दर्ज कराया कड़ा विरोध

इसका कांग्रेस ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान के लिए बीजेपी आलाकमान से माफी मांगने की मांग की।

रमन सिंह के धार्मिक गुरु हैं योगी आदित्यनाथ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, योगी आदित्यनाथ को अपना धार्मिक गुरु मानते हैं। नामांकन से पहले उन्होंने योगी आदित्‍यानाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे।

इसके बाद रमन सिंह इसकी घोषणा की थी वे राज्य में अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए योगी आदित्यनाथ से कहेंगे। अब योगी आदित्‍यनाथ उनकी प्रर्थना सुन ली है और वे जमकर प्रचार कर रहे हैं।

मनोज तिवारी ने भी साधा था निशाना

बीजेपी एक बार फिर से अपने सबसे चुनावी हथ‌ियार को निकालने के मूड में नजर आ रही है। सोनिया गांधी बीजेपी की सबसे पसंदीदा निशाना रही हैं। योगी आदित्यनाथ से पहले बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था, अगर सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो उनको बुद्ध‌िमान लड़का पैदा होगा। छठ पूजा करने वाली महिलाओं को राहुल गांधी जैसा बेटा नहीं होता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावयोगी आदित्यनाथसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर