लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः निकाय चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, 330 वार्डों में 174 पर जीत का लहराया परचम, बीजेपी को मिली इतनी सीटें

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2021 08:46 IST

अधिकारियों ने बताया कि ​राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 नगरीय निकायों के कुल 370 वार्डों में से तीन सौ वार्डों के परिणामों की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य निर्वाचन आयोग ने 15 नगरीय निकायों के कुल 370 वार्डों में से तीन सौ वार्डों के परिणामों की घोषणा कर दी है 174 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने, 89 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है

रायपुरःछत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने 174 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 89 वार्डों में जीत हासिल की है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य के चार नगर निगमों समेत 15 नगरीय निकायों के लिए आज सुबह नौ बजे 29 केंद्रों में मतगणना की गई। मतदान सोमवार को हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि ​राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 नगरीय निकायों के कुल 370 वार्डों में से तीन सौ वार्डों के परिणामों की घोषणा कर दी है। इनमें में 174 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने, 89 में भाजपा के, छह में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवारों ने तथा 31 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में मतगणना जारी होने के कारण नतीजों की घोषणा नहीं की गई है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के, 24 पर भाजपा के, एक पर बहुजन समाज पार्टी के तथा आठ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। आज जिन नगरीय निकायों के लिए मतगणना किया जा रहा है उनमें चार नगर निगम, छह नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों में से 19 पर कांग्रेस ने और 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच वार्डों में तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह वार्डों में जीत हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकायों में विजयी हुए पार्षद नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। नगरीय निकायों के नतीजों और रुझानों को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस का कहना है कि जनता ने उन्हें जीताकर सरकार के कामकाज पर विश्वास जताया है। वहीं विपक्षी भाजपा का कहना है कि नगरीय निकायों के नतीजे बता रहे हैं कि सरकार लोगों के बीच अपना विश्वास खो रही है।

यह हमारी सरकार के कार्यक्रमों की सफलता हैः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल ने उत्तर प्रदेश से वापस लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि सभी नगरीय निकायों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में हैं। यह हमारी सरकार के कार्यक्रमों की सफलता है। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस की सरकार पर विश्वास जताया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आए हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के ‘मूड’ को समझने के लिए पर्याप्त हैं। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुए हैं। हर जगह जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है।

नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का आगाज हैः बीजेपी

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का आगाज़ है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आगामी विधानसभा चुनावों में अंजाम तक पहुंचाएंगे। साय ने कहा है कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस के प्रति जन विश्वास में भारी कमी आई है और मतदाता एक बार फिर भाजपा के प्रति अपने रुझान का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप