लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh CM Oath Ceremony: विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बने

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2023 16:18 IST

Chhattisgarh CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण की। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।भाजपा ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं।

Chhattisgarh CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

 

भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है। साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है।

अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं।

2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। नई मंत्रिमंडल में नये और पुराने नेताओं का मिश्रण हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि साय ने पुरैना इलाके में अपने आवास पर अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।

शपथ लेने से पहले रायपुर स्थित अपने निवास तथा जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले साय ने अपने आवास के पूजा घर में देवी-देवताओं का दर्शन किया और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया। उनके साथ पूजा में उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि साय ने इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये।

साय ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो विभूतियों को नमन किया। मनोनीत मुख्यमंत्री साय ने सुबह अवंती विहार एटीएम चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किये।

इसके बाद वह स्तंभ चौक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और बलिदान को नमन किया। भाजपा ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़विष्णु देव सायनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?